माया रेवती उलटफेर भरी जीत से फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में

माया रेवती उलटफेर भरी जीत से फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में

माया रेवती उलटफेर भरी जीत से फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: October 20, 2022 7:58 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) माया रेवती ने गुरुवार को यहां चौथी वरीयता प्राप्त ऐश्वर्या जादव को 6-3, 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाकर फेनेस्टा ओपन टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-16 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लक्ष्मण सिरी दांडू ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके सैजयानी बनर्जी को 3-6, 6-4, 6-1 से हराया।

अंडर-14 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त हरिताश्री एन ने नैनिका रेड्डी को 7-6 (7/3), 6-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। दूसरी वरीयता प्राप्त देबासिस साहू ने ध्रुव सचदेवा को सीधे सेटों में हराया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्नव पापेकर ने अंडर -14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तवीश पाहवा को 6-0, 6-0 से करारी शिकस्त दी।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में