मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
न्यूयॉर्क, नौ जुलाई (एपी) फॉक्स नेटवर्क के अनुसार विश्व कप के राउंड 16 में इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच मुकाबला अमेरिकी टीम के बिना खेला गया ऐसा विश्व कप मैच बन गया है, जिसे अमेरिका में अंग्रेजी प्रसारण के माध्यम से सबसे अधिक दर्शकों ने देखा।
नेटवर्क ने बुधवार को बताया कि रविवार रात मैक्सिको सिटी में औसतन 2.17 करोड़ (21.7 मिलियन) से अधिक दर्शकों ने प्रसारण देखा। इसने 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 1.67 करोड़ (16.7 मिलियन) दर्शकों ने देखा था।
फॉक्स ने बताया कि रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच दर्शकों की संख्या 2.57 करोड़ (25.7 मिलियन) से अधिक पहुंच गई। इसके बावजूद अगले दिन खेला गया अमेरिका-बेल्जियम मुकाबला अब भी तीन करोड़ (30 मिलियन) दर्शकों के साथ सबसे अधिक देखा गया विश्व कप मैच बना हुआ है।
एपी नमिता मोना
मोना

Facebook


