मिलान ने जिनोआ को हराकर दो अंक की बढ़त कायम रखी

मिलान ने जिनोआ को हराकर दो अंक की बढ़त कायम रखी

मिलान ने जिनोआ को हराकर दो अंक की बढ़त कायम रखी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: April 16, 2022 10:46 am IST

मिलान, 16 अप्रैल (भाषा) एसी मिलान ने जिनोआ पर 2-0 की जीत से सीरी ए में अपनी बढ़त कायम रखी।

मिलान के लिये राफाएल लियाओ और जूनियर मेसियास ने गोल किये जिससे टीम इंटर पर दो अंक की बढ़त बरकरार रखने में सफल रही।

गत चैम्पियन इंटर ने कुछ घंटे पहले स्पेजिया पर 3-1 की जीत हासिल की थी।

इंटर ने मिलान से एक मैच कम खेला है क्योंकि उसे बोलोग्ना के खिलाफ स्थगित मैच अभी खेलना बाकी है।

मिलान की दोनों टीमें इटैलियन कप के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में मंगलवार को एक दूसरे से भिड़ेंगी।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में