कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द
कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द
लंदन, 18 सितंबर ( एपी ) मॉस्को में कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है ।
पुरूष वर्ग में यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर से और महिला वर्ग में उसके एक सप्ताह बाद शुरू होना था ।
एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया ।
बयान में कहा गया ,‘‘मॉस्को में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है । मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है ।’’
एटीपी का सेंट पीटर्सबर्ग ओपन हालांकि 12 अक्टूबर से होगा ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


