नंदल ने रैकेटलॉन ओपन का खिताब जीता

नंदल ने रैकेटलॉन ओपन का खिताब जीता

नंदल ने रैकेटलॉन ओपन का खिताब जीता
Modified Date: February 20, 2024 / 05:50 pm IST
Published Date: February 20, 2024 5:50 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) सिद्धार्थ नंदल ने फाइनल में विक्रमादित्य चौफला को हराकर मुंबई में खेले गए चौथे रैकेटलॉन ओपन के एलीट वर्ग में एकल खिताब जीता।

नंदल को हालांकि चौफला की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन आखिर में वह 21-23, 21-16, 21-9, 7-3 से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

नंदल और चौफला दोनों ने कई बार विश्व रैकेटलॉन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी चौफला ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

रैकेटलॉन चार खेलों का संयोजन है, जिसमें प्रतिभागी को चार रैकेट खेल टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस और स्क्वाश खेलने होते हैं।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में