नेपोली ने अटलांटा को हराकर सिरी ए में 18 अंक की बढ़त बनाई
नेपोली ने अटलांटा को हराकर सिरी ए में 18 अंक की बढ़त बनाई
मिलान, 12 मार्च (एपी) ख्विचा कवारात्सखेलिया के गोल से नेपोली ने अटलांटा को 2-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर अपनी बढ़त 18 अंक की कर दी।
कवारात्सखेलिया ने विक्टर ओसिमहेन से मिले पास पर विरोधी टीम की रक्षापंक्ति को छकाते हुए 60वें मिनट में नेपोली की ओर से पहला गोल दागा। टीम की ओर से दूसरा गोल आमिर रहमानी ने 77वें मिनट में किया।
इस जीत से नेपोली के 26 मैच में 68 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान के इतने ही मैच में 50 अंक हैं।
लाजियो ने हालांकि बोलोग्ना से गोल रहित ड्रॉ खेलकर दूसरे स्थान पर आने का मौका गंवा दिया। टीम 26 मैच में 49 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
एक अन्य मुकाबले में रोड्रिगो बेको के गोल से उडिनेस ने एम्पोली को 1-0 से हराया।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


