नीदरलैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
नीदरलैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
कोलकाता, 28 अक्टूबर ( भाषा ) नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के मैच में शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।
बांग्लादेश ने दो बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को हसन महमूद की जगह शामिल किया है । वहीं बल्लेबाजी हरफनमौला मेहदी हसन ने नासुम अहमद की जगह ली है ।
डच टीम में भी दो बदलाव किये गए हैं । वेसली बारेसी और शारिज अहमद को तेजा निदामानारू और रोल्फ वान डेर मर्वे की जगह शामिल किया गया है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


