न्यूजीलैंड ने पहले महिला एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 227 रन पर समेटा
न्यूजीलैंड ने पहले महिला एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 227 रन पर समेटा
अहमदाबाद, 24 अक्टूबर (भाषा) तेजल हसबनिस और दीप्ति शर्मा की उम्दा पारियों के बावजूद भारत बृहस्पतिवार को यहां पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 227 रन पर सिमट गया।
तेजल और दीप्ति ने क्रमश: 42 और 41 रन की पारियां खेली। भारतीय टीम हालांकि 44.3 ओवर में सिमट गई।
तेजल और जेमिमा रोड्रिग्स (35) के बीच पांचवें विकेट की 61 रन की साझेदारी भारत की ओर से सबसे बड़ी भागीदारी रही।
न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर ने 42 रन देकर चार, जेस केर ने 49 रन देकर तीन जबकि ईडन कार्सन ने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


