न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा
Modified Date: November 3, 2024 / 10:06 am IST
Published Date: November 3, 2024 10:06 am IST

मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाकर भारत के सामने तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा।

न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 171 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसके बल्लेबाज इसमें केवल तीन रन ही और जोड़ पाए।

रविंद्र जडेजा ने कल के अविजित बल्लेबाज एजाज पटेल को आउट करके दूसरी पारी में भी पांच विकेट लेकर मैच में 10 विकेट हासिल करने का कारनामा किया।

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर 28 रन की बढ़त हासिल की थी।

न्यूजीलैंड पहले दोनों टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुका है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में