न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर सिमटी

न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर सिमटी

न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर सिमटी
Modified Date: November 1, 2024 / 03:45 pm IST
Published Date: November 1, 2024 3:45 pm IST

मुंबई, एक नवंबर (भाषा) रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर नौ विकेट चटकाये जिसके दम पर भारत ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को 235 रन पर आउट कर दिया ।

बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने 65 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर सुंदर ने 81 रन देकर चार विकेट चटकाये । न्यूजीलैंड टीम 65 . 4 ओवर में आउट हो गई ।

न्यूजीलैंड के लिये डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 81 रन बनाये ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में