निरूपमा ने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये, बिदुस्मिता जूनियर वर्ग में चमकी
निरूपमा ने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये, बिदुस्मिता जूनियर वर्ग में चमकी
मोदीनगर, आठ फरवरी (भाषा) रेलवे की निरूपमा देवी ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए सीनियर महिलाओं के 63 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि ओडिशा की बिदुस्मिता भोई ने जूनियर वर्ग में तीन रिकॉर्ड बनाये ।
निरूपमा ने 221 किलो (94 किलो स्नैच और 127 किलो क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर समग्र और क्लीन एंड जर्क में रिकॉर्ड बनाया ।
असम की दितिमोनी सोनोवाल ने रजत और ओडिशा की बिदुस्मिता ने कांस्य पदक जीता ।
जूनियर महिला 63 किलो वर्ग में बिदुस्मिता ने 206 किलो वजन उठाकर स्नैच, क्लीन एंड जर्क और समग्र रिकॉर्ड बनाया ।
हरियाणा की दृष्टि दूसरे और महाराष्ट्र की भूमिका मोहिते तीसरे स्थान पर रही ।
युवा वर्ग में आंध्र प्रदेश की करंगी थरंगिनी ने 182 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता । सेना की लूना सोनवाल को रजत और महाराष्ट्र की साध्वी चौधरी को कांस्य पदक मिला ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


