ओलंपिक टेनिस: स्वियातेक महिला एकल के दूसरे दौर में

ओलंपिक टेनिस: स्वियातेक महिला एकल के दूसरे दौर में

ओलंपिक टेनिस: स्वियातेक महिला एकल के दूसरे दौर में
Modified Date: July 27, 2024 / 07:07 pm IST
Published Date: July 27, 2024 7:07 pm IST

पेरिस, 27 जुलाई (एपी) फ्रेंच ओपन में तीन बार की गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वियातेक ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा के महिला एकल के पहले दौर में रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगु को सीधे सेट में हराया।

सात हफ्ते पहले रोलां गैरो पर चौथा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पोलैंड की स्वियातेक ने बेगु को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।

दूसरे सेट में सर्विस गंवाने के बाद स्वियातेक एक समय 3-5 से पीछे हो गईं थी लेकिन इसके बाद लगातार चार गेम जीतकर सेट और मैच जीतने में सफल रहीं।

बारिश के कारण कोर्ट फिलिप चैटरियर की छत को बंद करके इस मुकाबले को खेला गया।

जून में फ्रेंच ओपन और दो हफ्ते पहले विंबलडन में उप विजेता रही इटली की जैस्मिन पाओलिनी पेरिस ओलंपिक खेलों में जीत दर्ज करने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बनीं जब उन्होंने रोमानिया की ऐना बोगडेन को 7-5, 6-3 से हराया।

एपी सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में