PAK Vs IND Champions Trophy 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज… चैंपियंस ट्रॉफी में किसका पलड़ा भारी ? जानें सब कुछ
भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज…PAK Vs IND Champions Trophy 2025: Big match between India and Pakistan today… Who will have the upper

PAK Vs IND Champions Trophy 2025 | Image Source | ICCI X
- भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच
- दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा
- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5 बार हुई आमने-सामने
PAK Vs IND Champions Trophy 2025 : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार, 23 फरवरी को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की सफल शुरुआत की थी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PAK Vs IND Champions Trophy 2025 : वनडे क्रिकेट में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 135 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 57 और पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच बेनतीजा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 2 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।
Read More : Jammu Bus Accident: खाई में गिरी वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस, दर्जनों यात्री घायल, मचा हड़कंप
मैच का समय और स्थान
तारीख: शनिवार, 23 फरवरी 2025
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से (टॉस दोपहर 2:00 बजे)
स्थान: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग
PAK Vs IND Champions Trophy 2025 : भारत में इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच का आनंद लेने के लिए, दर्शक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यहां, अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखी जा सकती है।
भारतीय टीम स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान टीम स्क्वॉड
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद, उस्मान खान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मैच शनिवार, 23 फरवरी 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: PAK Vs IND Champions Trophy 2025: Big match between India and Pakistan

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 am