पाकिस्तान के तीन विकेट पर 72 रन

पाकिस्तान के तीन विकेट पर 72 रन

पाकिस्तान के तीन विकेट पर 72 रन
Modified Date: June 14, 2026 / 09:52 pm IST
Published Date: June 14, 2026 9:52 pm IST

बर्मिंघम, 14 जून (भाषा) पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां भारत के 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बनाए।

पाकिस्तान को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 99 रन की दरकार है।

दसवां ओवर खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली 39 जबकि नतालिया परवेज चार रन बनाकर खेल रहीं थी।

अनुभवी दीप्ति शर्मा (आठ रन पर दो विकेट) ने गुल फिरोजा (12) को भारती फुलमाली के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई।

आयशा जाफर (12) ने अरुंधति पर लगातार दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन दीप्ति की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर स्मृति को कैच दे बैठीं।

सायरा जबीन (02) ने इसके बाद श्री चरणी की गेंद पर शॉर्ट कवर में हरनमप्रीत को कैच थमाया जिससे पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 58 रन हो गया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में