पलाश मपारा को अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स में एकल बढ़त
पलाश मपारा को अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स में एकल बढ़त
मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) पलाश मपारा ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स के तीसरे सत्र में लगातार पांचवीं जीत के साथ पांच दौर के बाद एकल बढ़त बना ली।
काले मोहरों से खेलते हुए पलाश (पांच अंक) ने पुनीत डोडिया (चार अंक) को हराकर एकल बढ़त हासिल की।
श्रीराम म्हसाने, प्रतीक यादनिक, यशराज राठी, एजीएम राजवीर नाहर और श्रेयांश सोमैया 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
अन्य मुकाबलों में सोमैया ने अहान कटारुका (3.5 अंक) को हराया जबकि नाहर ने श्रीरंग अघरकर (3.5 अंक) को मात दी।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


