पेनल्टी किक में अमेरिका को 5-4 से हराकर पनामा कोनकाकाफ गोल्ड कप के फाइनल में
पेनल्टी किक में अमेरिका को 5-4 से हराकर पनामा कोनकाकाफ गोल्ड कप के फाइनल में
सेन डिएगो, 13 जुलाई (एपी) पनामा ने बुधवार रात पेनल्टी शूट आउट में अमेरिका को 5-4 से हराकर कोनकाकाफ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
निर्धारित और अतिरिक्त समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद पनामा ने पेनल्टी शूट आउट में जीत दर्ज की।
पनामा को 99वें मिनट में इवान एंडरसन ने बढ़त दिलाई थी लेकिन जीजस फरेरा ने 105वें मिनट में अमेरिका को बराबरी दिला दी।
पनामा के गोलकीपर ने क्रिस्टियन रोल्डन का शॉट रोका जिसके बाद एडलबर्टो करासक्विला ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई।
फाइनल में पनामा की भिड़ंत मैक्सिको से होगी।
अमेरिका की जूनियर टीम ने दो साल पहले कोनकाकाफ खिताब जीता था लेकिन सीनियर टीम इस सफलता को दोहराने में नाकाम रही।
एपी सुधीर पंत
पंत

Facebook


