पोप के 196 रन से इंग्लैंड का स्कोर 420 रन, भारत को 231 रन का लक्ष्य
पोप के 196 रन से इंग्लैंड का स्कोर 420 रन, भारत को 231 रन का लक्ष्य
हैदराबाद, 28 जनवरी ( भाषा ) ओली पोप के 196 रन की मदद से इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बनाकर भारत को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत के लिये 231 रन का लक्ष्य दिया ।
इंग्लैंड के तीसरे नंबर के बल्लेबाज पोप ने 278 गेंद की पारी में 21 चौके लगाये ।
लंच से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया । बुमराह ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन और रविंद्र जडेजा ने दो विकेट लिये ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


