प्राची और सचिन शीर्ष-25 में रहे, मात्सुयामा और इरिना ने एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप जीती
प्राची और सचिन शीर्ष-25 में रहे, मात्सुयामा और इरिना ने एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप जीती
नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) प्राची लोहान और सचिन ने रविवार को यहां एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष-25 में जगह बनाकर भारतीय चुनौती की अगुवाई की जबकि जापान के क्योसुके मात्सुयामा और कजाकिस्तान की इरिना बाकाल्दिना क्रमशः पुरुषों के फाइल और महिलाओं की एपी स्पर्धा में चैंपियन बने।
महिलाओं की एपी स्पर्धा में प्राची 22वें स्थान पर रहीं और उन्होंने घरेलू खिलाड़ियों की चुनौती का नेतृत्व किया जबकि उभरती हुई खिलाड़ी तनिष्का खत्री 29वें स्थान पर रहीं। मितवा जेसंगभाई चौधरी 35वें और यशकीरत कौर हायर 43वें स्थान पर रहीं।
पुरुषों की फाइल स्पर्धा में सचिन 25वें स्थान पर रहे और घरेलू टीम का नेतृत्व किया जबकि सनसम हेमाश सिंह 37वें, तेजस मनोज पाटिल 47वें और आदित्य 57वें स्थान पर रहे।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


