पीएसजी ने ड्रा खेला, मार्सेली ने दूसरे स्थान पर तीन अंक की बढ़त बनायी

पीएसजी ने ड्रा खेला, मार्सेली ने दूसरे स्थान पर तीन अंक की बढ़त बनायी

पीएसजी ने ड्रा खेला, मार्सेली ने दूसरे स्थान पर तीन अंक की बढ़त बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 9, 2022 10:38 am IST

पेरिस, नौ मई (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दो गोल की बढ़त के बावजूद फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में 15वें स्थान की टीम ट्रायस के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेला।

फ्रांसीसी चैंपियन पीएसजी ने मारक्विन्हो और नेमार के गोल से पहले 25 मिनट में ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन रक्षापंक्ति के लचर प्रदर्शन के कारण उसे लगातार तीसरे मैच में अंक बांटने पड़े।

ट्रायस की तरफ से इके उगबो और फ्लोरियन टारडियु ने गोल किये।

नेमार ने 57वें मिनट में फिर गोल दाग दिया था लेकिन वीडियो रीप्ले से पता चला कि कायलिन एमबापे ने नेमार को गेंद देने से पहले विरोधी टीम के खिलाड़ी को धक्का दिया था, जिससे यह गोल अमान्य करार दिया गया।

इससे पहले मार्सेली ने लोरिएंट को 3-0 से हराकर दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की। उसने तीसरे नंबर की टीम मोनाको पर तीन अंक की बढ़त बना ली है। इससे उसकी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में