PT Usha released video about Vinesh Phogat: पीटी उषा ने बताई विनेश फोगाट के बाहर होने की वजह, वीडियो जारी कर कही ये बात

PT Usha released video about Vinesh Phogat: देश में भी इसे लेकर काफी आक्रोश है। लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक वीडियो जारी कर विनेश फोगाट के बाहर होने की वजह बताई है।

PT Usha released video about Vinesh Phogat: पीटी उषा ने बताई विनेश फोगाट के बाहर होने की वजह, वीडियो जारी कर कही ये बात

PT Usha released video about Vinesh Phogat

Modified Date: August 7, 2024 / 05:12 pm IST
Published Date: August 7, 2024 4:53 pm IST

नईदिल्ली: PT Usha released video about Vinesh Phogat पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम महिला कुश्ती फाइनल से विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने इसे गहरी साजिश बताया है और भारत सरकार से तुरंत दखल की मांग की है। उन्होंने कहा- वरना भारत ओलंपिक का बहिष्कार करे। देश में भी इसे लेकर काफी आक्रोश है। लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक वीडियो जारी कर विनेश फोगाट के बाहर होने की वजह बताई है।

read more:  ‘बांग्लादेश की तरह नरेंद्र मोदी’ Cong. नेता Sajjan Singh Verma का विवादित बयान #pmmodi #bangladesh

आईओसी चेयरपर्सन पीटी उषा और विनेश फोगाट के पोषण विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने तथ्यों के साथ जानकारी दी है। उनका कहना है कि जो लोग एक भारतीय एथलीट का इस्तेमाल करके राजनीति करना चाहते हैं, ये दुख की बात है कि ऐसा करेंगे। विनेश फोगाट को बाहर करने को लेकर खूब प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। यह स्पष्ट हो जाए कि जानबूझकर कुछ भी नहीं किया गया था!

उन्होंने क्या कहा आप खुद इस वीडियो में सुनिए…

read more:  Nepal Helicopter Crash: फिर बड़ा हादसा… प्लेन क्रैश होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार

प्रधानमंत्री ने ली पीटी उषा से ली जानकारी

प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और पीटी उषा से इस मुद्दे पर सीधे जानकारी मांगी और विनेश की असफलता के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं। इस बारे में भी पूछा।प्रधानमंत्री ने IOA अध्यक्ष से विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया। विनेश को स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ना था।

विनेश की निजता का करें सम्मान

भारतीय ओलंपिक दल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि फोगाट का 50 किलोग्राम से अधिक वजन था और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस बयान में कहा गया, “यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है। रातभर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी।”

विनेश फोगाट ने मंगलवार रात सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज़ को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com