BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rafael nadal retirement video: महान खिलाड़ी राफेल नडाल ने लिया संन्यास.. ख़त्म हुआ टेनिस का सुनहरा युग, नहीं जीत पाए अपना आखिरी मुकाबला

Rafael nadal retirement live video नडाल ने कहा, “मैं वह व्यक्ति हूं जिसे इतने सारे लोगों का आभारी होना चाहिए। यह जानना मुश्किल है कि कहां से शुरू करें।”

Rafael nadal retirement live video

Rafael nadal retirement live video

satya prakash
Published: 20 Nov 2024 | 3:30 pmModified: 20 Nov 2024 | 3:32 pm

Rafael nadal retirement live video: लन्दन: 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल का पेशेवर टेनिस सफर मंगलवार देर रात डेविस कप में नीदरलैंड के खिलाफ स्पेन के क्वार्टर फाइनल मैच के शुरुआती मुकाबले में बोटिक वैन डे ज़ैंड्सचुल्प से 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हार के साथ समाप्त हो गया।

Read More: खुश हैं कि पुजारा भारतीय टीम में नहीं हैं : हेजलवुड

एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के हवाले से मैच के बाद नडाल ने कहा, “मैं वह व्यक्ति हूं जिसे इतने सारे लोगों का आभारी होना चाहिए। यह जानना मुश्किल है कि कहां से शुरू करें।”

Rafael nadal retirement live video: नडाल ने प्रशंसकों को उनके असाधारण समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “स्पेन और सामान्य रूप से दुनिया में, मुझे इतना स्नेह पाकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस हुआ है।”

नडाल ने विरोधियों के साथ-साथ अपने साथियों को भी बधाई देते हुए कहा, “मैं यहां मौजूद पूरी स्पेनिश टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी ने मुझे इस डेविस कप में खेलने का मौका दिया। यह वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, मैंने अपना सबकुछ दिया। मेरे करियर के कई सबसे भावनात्मक पल यहां मौजूद कई लोगों के साथ रहे हैं, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। हमने साथ मिलकर कई शानदार चीजें हासिल की हैं और अब समय आ गया है कि आप सभी उन्हें हासिल करते रहें।” नडाल ने कहा कि एक खिलाड़ी नहीं चाहता कि रिटायरमेंट का यह पल आए, लेकिन उसका शरीर अब टेनिस नहीं खेलना चाहता।

Read Also: Love Affair for Indian Cricketers: कोई था IPL का बादशाह तो कोई ​था टीम इंडिया का कप्तान, और​त के चक्कर में बर्बाद हो गया इन क्रिकेटर्स का करियर, देखिए पूरी लिस्ट

Rafael nadal retirement live video: उन्होंने कहा, “आपको स्थिति को स्वीकार करना होगा, मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। मैं अपने शौक में से एक को अपने करियर में बदलने में सक्षम रहा हूं, और यह मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा लंबा था। मैं केवल जीवन का आभारी हो सकता हूं।”

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: 22-time Grand Slam champion Rafael Nadal retires from professional tennis

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am