हुबली में खेला जाएगा कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल

हुबली में खेला जाएगा कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल

हुबली में खेला जाएगा कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल
Modified Date: February 18, 2026 / 09:26 pm IST
Published Date: February 18, 2026 9:26 pm IST

बेंगलुरु, 18 फरवरी (भाषा) कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाला रणजी ट्रॉफी का फाइनल 24 फरवरी से हुबली के राजनगर में केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

कर्नाटक ने लखनऊ में अपने सेमीफाइनल के चौथे और आखिरी दिन उत्तराखंड के खिलाफ कुल 802 रन की विशाल बढ़त बना ली है।

जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को कल्याणी में बंगाल को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर पांच दिन का फाइनल 24 फरवरी से हुबली के राजनगर में केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। ’’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को घरेलू, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए कर्नाटक राज्य कैबिनेट से शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है जिसे पिछले साल चार जून से मुकाबलों की मेजबानी से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में