रियाल मैड्रिड जीता, एटलेटिको को मिली हार

रियाल मैड्रिड जीता, एटलेटिको को मिली हार

रियाल मैड्रिड जीता, एटलेटिको को मिली हार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 10, 2022 11:01 am IST

बार्सिलोना, 10 अप्रैल (एपी) रियाल मैड्रिड ने गेटाफे पर 2-0 की जीत से स्पेनिश लीग में अपने ग्रुप में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया जबकि एटलेटिको मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

रियाल मैड्रिड के लिये कासेमिरो ने 38वें मिनट में और लुकास वाजक्वेज ने 68वें मिनट में गोल किये।

मैड्रिड ने इस तरह दूसरे स्थान पर काबिज सेविला पर 12 अंक की बढ़त बना ली है जबकि बार्सिलोना उससे 15 अंक पीछे है।

रिकॉर्ड 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन रियाल मैड्रिड मंगलवार को चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण में गत चैम्पियन चेल्सी की मेजबानी करेगी। पहले चरण के मैच में उसने 3-1 से जीत दर्ज कर बढ़त बनायी हुई है।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में