आखिरी क्षणों के गोल से रीयाल सोसिडाड ने एस्पेनयोल को हराया

आखिरी क्षणों के गोल से रीयाल सोसिडाड ने एस्पेनयोल को हराया

आखिरी क्षणों के गोल से रीयाल सोसिडाड ने एस्पेनयोल को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 5, 2022 10:33 am IST

मैड्रिड, पांच अप्रैल (एपी) अलेक्सांद्र इसाक ने अंतिम सीटी बजने से कुछ सेकेंड पहले पेनल्टी को गोल में बदलकर रीयाल सोसिडाड को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एस्पेनयोल पर 1-0 से जीत दिलाई।

इसाक ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में यह गोल किया जिससे सोसिडाड पिछले छह मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज करने में सफल रहा। इससे वह अगले सत्र में यूरोपीय टूर्नामेंटों में जगह सुरक्षित करने के करीब भी पहुंच गया है।

सोसिडाड के अब 30 मैचों में 51 अंक हो गये हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। वह पांचवें स्थान की टीम रीयाल बेटिस से दो अंक तथा सेविला, एटलेटिको मैड्रिड और बार्सिलोना से छह अंक पीछे है। इन सभी के समान 57 अंक हैं।

रीयाल मैड्रिड 12 अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में