ऋद्धिमान साहा का रिकॉर्ड, टेस्ट में 10 कैच लेने वाले पहले भारतीय
ऋद्धिमान साहा का रिकॉर्ड, टेस्ट में 10 कैच लेने वाले पहले भारतीय
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दिन भारतीय सीमरों ने झंडे गाड़े, तो दक्षिण अफ्रीकियों को सिमटने में विकेट के पीछे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा कर कर डाला।यह विकेट के पीछे साहा और गेंदबाजों को मिला-जुला योगदान ही रहा कि दक्षिण अफ्रीकी दूसरी पारी में 130 रन पर ही ढेर हो गए. ऋद्धिमान साहा आज विकेट रिकार्ड में धोनी के सर्वाधिक विकेट को पीछे छोड़कर इस मामले में भारत के पहले विकेटकीपर बन गए. लेकिन यह रिकॉर्ड एक खास बात के चलते वेरी-वेरी स्पेशल बन गया.
Innings Break! South Africa 286 & 130. #TeamIndia need 208 runs to win the 1st Test #FreedomSeries #SAvIND pic.twitter.com/SJDDiAHU8G
— BCCI (@BCCI) January 8, 2018
ऋद्धिमान साहा से पहले यह कारनामा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया था. और यह उन्होंने किया था साल 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान. तब धोनी ने विकेट के पीछे नौ शिकार किए थे, लेकिन ऋद्धिमान साहा न केवल केपटाउन में उनसे आगे निकल गए, बल्कि उन्होंने एक ऐसे खास अंजाम में यह रिकॉर्ड बनाया, जो किसी भी विकेटकीपर के लिए तोड़ना आसान नहीं होगा. साहा धोनी के रिकॉर्ड को पार करते हुए विकेट के पीछे दस शिकार करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए. चलिए अब इस रिकॉर्ड की सबसे खास बात भी जान लीजिए.
भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर
खिलाड़ी मैच वि
ऋद्धिमान साहा 10 दक्षिण अफ्रीका
एमएस धोनी 9 ऑस्ट्रेलिया
नयन मोंगिया 8 दक्षिण अफ्रीका
नयन मोंगिया 8 पाकिस्तान
एमएस धोनी 7 ऑस्ट्रेलिया
दरअसल ऋद्धिमान साहा के विकेट के पीछ किए गए दस शिकारों की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सभी शिकार कैच के रूप में किए. वास्तव में मैच में ग्यारह कैच लेकर साहा को पीछे छोड़ना किसी भारतीय विकेटकीपर के लिए आसान नहीं होगा. टीम के तेज गेंदबाज. इसके साथ ही टीम के एक और खिलाड़ी का इसमें अहम योगदान है. वह हैं टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा. उन्होंने शानदार विकेटकीपिंग कर अपनी टीम को इस मजबूत स्थिति तक पहुंचाया. इस मैच में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए टीम इंडिया के सबसे कामयाब विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
#TeamIndia bowlers have offered nothing this morning and have had good control. South Africa find themselves in a sticky situation with the loss of three wickets already. #FreedomSeries #SAvIND pic.twitter.com/Asugba1fKE
— BCCI (@BCCI) January 8, 2018
इस तरह से उन्होंने किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा लिए गए कैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इससे पहले एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है. धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक मैच में 8 कैच लिए थे.

Facebook


