आस्ट्रेलिया महिला क्लासिक गोल्फ में रिधिमा संयुक्त 12वें स्थान पर

आस्ट्रेलिया महिला क्लासिक गोल्फ में रिधिमा संयुक्त 12वें स्थान पर

आस्ट्रेलिया महिला क्लासिक गोल्फ में रिधिमा संयुक्त 12वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 22, 2022 10:16 pm IST

बोनविले ( आस्ट्रेलिया ), 22 अप्रैल ( भाषा ) रिधिमा दिलावारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को संयुक्त 12वां स्थान हासिल कर लिया ।

इस साल भारत के बाहर पहला टूर्नामेंट खेल रही रिधिमा ने दूसरे दौर में दस होल पर एक ओवर का स्कोर किया । उन्होंने दो बर्डी और एक ईगल लगाया । खराब मौसम के कारण खेल हालांकि जल्दी रोकना पड़ा ।

भारत की अमनदीप द्राल संयुक्त 49वें स्थान पर है जबकि वाणी कपूर संयुक्त 21वें और नेहा त्रिपाठी संयुक्त 65वें स्थान पर है । इंग्लैंड की मेघान मैकलारेन शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में