रोहन सिंह के गोल से रीयल कश्मीर एफसी जीता
रोहन सिंह के गोल से रीयल कश्मीर एफसी जीता
इम्फाल, चार अगस्त (भाषा) मिडफील्डर रोहन सिंह के लंबी दूरी से दागे गोल की मदद से रीयल कश्मीर एफसी ने सोमवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ मैच में टीआरएयू एफसी को 2-1 से हरा दिया।
रीयल कश्मीर ने 24वें मिनट में मरात तारेक के गोल की बदौलत बढ़त बनाई लेकिन अफरीदी बुयामायुम ने 26वें मिनट में गोल दागकर टीआरएयू को बराबरी दिला दी।
रोहन ने इसके बाद 64वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करते हुए उसे तीन अंक दिला दिए।
रीयल कश्मीर अगले मैच में 10 अगस्त को नेरोका एफसी से भिड़ेगा जबकि टीआरएयू एफसी की भिड़ंत 12 अगस्त को भारतीय नौसेना से होगी।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


