Champions Trophy 2025 IND vs PAK : ‘पाक साफ़’ को तैयार भारत के धुरंधर, दुबई में रोहित की सेना लेगी 2017 का बदला, जानें मैच से पहले का हाल
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Match: कल होगा महामुकाबला.. दुबई में आमने-सामने होगा भारत पाक, जानें मैच से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन का हाल |

Champions Trophy 2025 IND vs PAK Match | Source : File Photo
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत और पाकिस्तान रविवार को आमने-सामने होंगे।
- पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
- स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म और रवैया उसके लिए चिंता का विषय है।
दुबई। Champions Trophy 2025 IND vs PAK Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत और पाकिस्तान जब रविवार को यहां आमने सामने होंगे तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की निगाह सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर टिकी होगी जबकि मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने से बचने की कोशिश करेगी। भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Match: बता दें कि इन दोनों टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला 2017 में फाइनल में हुआ था जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। रिजवान और उनके साथी लंदन में मिली उस जीत से प्रेरणा लेने का प्रयास करेंगे लेकिन उसके खिलाड़ियों को खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पूर्व की तरह बहुचर्चित नहीं है जिससे उम्मीद की जा रही है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में दोनों टीम थोड़ा सहज होकर मैदान पर उतरेंगी।
भारतीय टीम प्रत्येक पहलू में फायदे की स्थिति में नजर आ रही है। उसकी टीम ने यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा लिया है जबकि पाकिस्तान की टीम कराची में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद यहां पहुंची है। भारत और पाकिस्तान की टीम जब आमने-सामने होती हैं तो खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है। भारतीय टीम हालांकि इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में बेहतर नजर आती है।
बाबर आजम के फॉर्म पर उठ रहे सवाल
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म और रवैया उसके लिए चिंता का विषय है। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 320 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 गेंद में 64 रन बनाए थे और धीमी गति से रन बनाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। यही नहीं सलामी बल्लेबाज फखर जमां के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमां की जगह इमाम उल हक को चुना गया है और वह यहां टीम से जुड़ गए हैं।
विराट का प्रदर्शन चिंताजनक
भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली का अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाना है। पिछले कुछ समय से उनमें पहले की तरह एकाग्रता नजर नहीं आ रही है और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पाकिस्तान के गेंदबाज पिछले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और भारतीय बल्लेबाज उनकी कमजोरी का फायदा उठाकर शुरू से उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे।
शमी का शानदार कमबैक
दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजी अच्छी नजर आती है। फिट होकर वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में पांच विकेट हासिल किए थे। उन्हें हर्षित राणा का भी अच्छा सहयोग मिला था। शमी की शानदार गेंदबाजी से फिलहाल यह तय हो गया है कि भारत को अभी जसप्रीत बुमराह की कमी नहीं खलेगी जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Rohit's army will take revenge of 2017 in Dubai, know the situation before India and Pakistan match

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 am