रोलां गैरो टेनिस प्रशंसकों को बेहतर डिजिटल अनुभव मुहैया करायेगा इंफोसिस

रोलां गैरो टेनिस प्रशंसकों को बेहतर डिजिटल अनुभव मुहैया करायेगा इंफोसिस

रोलां गैरो टेनिस प्रशंसकों को बेहतर डिजिटल अनुभव मुहैया करायेगा इंफोसिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: September 28, 2020 12:09 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) भारत की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस और फ्रेंच टेनिस महासंघ ने सोमवार को नयी तकनीक की घोषणा की जिसका इस्तेमाल इस साल रोलां गैरो में खेल के दौरान होगा।

पिछले साल बेंगलुरु की इस कंपनी ने रोलां गैरो को प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने के लिए तीन साल की साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किया था। रोलां गैरो को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता है।

इंफोसिस ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘इंफोसिस का प्रौद्योगिकी मंच इस साल टूर्नामेंट के आभासी अनुभवों को सुविधाजनक बनाने और लाखों प्रशंसकों तक पहुंचने में मददगार होगा। यह बेहतर प्रशिक्षण के अलावा खिलाड़ियों और कोचों को विश्लेषण करने का मौका भी देगा। इसके साथ ही यह पत्रकरों के लिए भी मददगार होगा।’’

इंफोसिस ने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोचों के लिए मोबाइल ऐप भी जारी किया है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में