रूबलेव ने सितसिपास को हराकर साल का तीसरा खिताब जीता

रूबलेव ने सितसिपास को हराकर साल का तीसरा खिताब जीता

रूबलेव ने सितसिपास को हराकर साल का तीसरा खिताब जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 27, 2020 3:54 pm IST

हैम्बर्ग, 27 सितंबर (एपी) आंद्रेय रूबलेव ने निर्णायक सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां हैम्बर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में स्टीफानोस सितसिपास को हराया।

रूस के खिलाड़ी ने 6-4, 3-6, 7-5 से जीत दर्ज की जब सितसिपास ने मैच प्वाइंट पर डबल फाल्ट किया। यह सितसिपास का मैच का छठा डबल फाल्ट था।

कतर और एडीलेड में भी खिताब जीत चुके रूबलेव दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बाद इस साल टूर पर सबसे अधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

रूबलेव लगातार दूसरे साल हैम्बर्ग ओपन में फाइनल में खेल रहे थे। वह 2019 में निकोलोज बासिलाशविली से हार गए थे।

एपी सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में