यूनाइटेड कप में जीत के साथ 2023 की शुरुआत की रूड ने
यूनाइटेड कप में जीत के साथ 2023 की शुरुआत की रूड ने
सिडनी, एक जनवरी (एपी) नॉर्वे के उदीयमान स्टार कैस्पर रूड ने यूनाइटेड कप मिश्रित टीम टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के मैच में रविवार को यहां ब्राजील के थियागो मोंटेरो को 6-3, 6-2 से हराकर वर्ष 2023 की धमाकेदार शुरुआत की।
रूड के लिए वर्ष 2022 सफलताओं से भरा रहा जिसमें वह विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी पहुंचे। उन्होंने एटीपी फाइनल्स के चैंपियनशिप मैच में पहुंचकर वर्ष का अंत तीसरे नंबर पर किया।
नार्वे के लिए यह जीत जरूरी थी क्योंकि ब्राजील पहले दोनों मैच जीतकर 2-0 से आगे था। रूड ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की लेकिन वह नार्वे की हार को नहीं टाल पाए क्योंकि इसके कुछ देर बाद ही लौरा पिगोसी ने अलरिक्के एकेरी को 6-3, 6-4 से हराकर ब्राजील को 3-1 से अजेय बढ़त दिला दी।
इस बीच पूर्व विंबलडन चैंपियन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन की फाइनलिस्ट पेत्रा क्वितोवा ने लॉरा सिगमंड को 6-4, 6-2 से हराकर चेक गणराज्य को ग्रुप सी के मुकाबले में जर्मनी पर 3-0 की अजेय बढ़त दिलायी।
एपी पंत
पंत

Facebook


