ओसाका के ‘फैशन शो’ पर विराम लगाकर सबालेंका क्वार्टर फाइनल में

ओसाका के ‘फैशन शो’ पर विराम लगाकर सबालेंका क्वार्टर फाइनल में

ओसाका के ‘फैशन शो’ पर विराम लगाकर सबालेंका क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: June 2, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: June 2, 2026 10:42 am IST

पेरिस, दो जून (एपी) विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एरीना सबालेंका ने अपनी रंग बिरंगी पोशाक के कारण विशेष रूप से चर्चा में रही नाओमी ओसाका के विजय अभियान पर विराम लगाकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सबालेंका ने सोमवार को ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर यह क्ले-कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने के और करीब पहुंच गईं, जहां उन्हें पिछले साल कोको गॉफ से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

रोलैंड गैरोस में तीन साल में यह महिलाओं का यह पहला रात्रि मैच था। ओसाका इस मैच के लिए भी सुनहरे सेक्विन वाली पोशाक के ऊपर एक सुनहरी बॉम्बर जैकेट पहनकर कोर्ट पर उतरीं।

फैशन की मामले में भले ही ओसाका ने बाजी मारी हो लेकिन खेल के मामले में सबालेंका का कोई सानी नहीं था जिन्होंने अपनी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-1 कर दिया। ओसाका पहली बार इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में खेल रही थीं।

सबालेंका का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला डायना श्नाइडर से होगा, जिन्होंने मैडिसन कीज़ को 6-3, 3-6, 6-0 से हराया। एक अन्य मैच में पोलैंड की 114वीं रैंकिंग की खिलाड़ी माजा चवालिंस्का ने फ्रांस की डायने पैरी की 6-3, 6-2 से पराजित किया।

चवालिंस्का का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला अन्ना कालिंस्काया से होगा, जिन्होंने अनास्तासिया पोटापोवा को एक कड़े मैच में 6-4, 2-6, 7-6 (10-7) से हराया।

पुरुष वर्ग में दसवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली ने अमेरिकी खिलाड़ी ज़ैचरी स्वैज्दा को 6-2, 6-3, 6-7 (3), 7-6 (5) से हराकर अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

कोबोली का अगला मुकाबला चौथे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे से होगा, जिन्होंने एलेजांद्रो टैबिलो को 6-3, 7-5, 6-1 से हराकर चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने का अपना करियर रिकॉर्ड पूरा किया। कनाडा का यह खिलाड़ी हालांकि किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया है।

मैटियो बेरेटिनी ने जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को 6-3, 7-6 (2), 7-6 (6) से जबकि मैटियो अर्नाल्डी ने फ्रांसिस टियाफो को 7-6 (5), 6-7 (5), 3-6, 7-6 (3), 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में यह दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होंगे जिससे यह पक्का हो गया कि इटली का एक खिलाड़ी सेमीफाइनल में जरूर जगह बनाएगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में