Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: पेट्रोल 12.90 रुपए प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमत में भी हुआ ताबड़तोड़ इजाफा, रेट सुनकर ​लोग बोले- अब नहीं आने वाले अच्छे दिन

Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: पेट्रोल 12.90 रुपए प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमत में भी हुआ ताबड़तोड़ इजाफा, रेट सुनकर ​लोग बोले- अब नहीं आने वाले अच्छे दिन

Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: पेट्रोल 12.90 रुपए प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमत में भी हुआ ताबड़तोड़ इजाफा, रेट सुनकर ​लोग बोले- अब नहीं आने वाले अच्छे दिन

Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: पेट्रोल 12.90 रुपए प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमत में भी हुआ ताबड़तोड़ इजाफा, रेट सुनकर ​लोग बोले- अब नहीं आने वाले अच्छे दिन / Image: AI Generated

Modified Date: September 8, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: September 8, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल 12.90 रुपए प्रति लीटर महंगा
  • डीजल 3.72 रुपए प्रति लीटर महंगा

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 08 September 2026:  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर आग लग गई है। कच्चे तेल के दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। क्रुड ऑयल की बढ़ती कीमतों का असर फिर से घरेलू बाजार में दिखने लगा है, जो आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। तेल के दाम में तेजी से इजाफा होने के चलते दैनिक उपभोग की चीजें भी महंगी होती जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज यानि 08 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई है।

पेट्रोल 13 और डीजल 4 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 08 September 2026:  मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में सीधे 12.90 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। जबकि डीजल 3.72 रुपए महंगा हो गया है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब यहां पेट्रोल की कीमत 345.87 रुपए से बढ़कर 358.77 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल के लिए अब वाहन मालिकों को 378.05 रुपए के बजाए 381.77 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा।

त्योहारी सीजन में आम जनता को झटका

बता दें कि शुक्रवार को हुई पिछली समीक्षा में, सरकार ने डीज़ल की कीमत में 3.74 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और पेट्रोल की कीमत में 3.13 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी। दूसरी ओर सरकार ने हाल ही में रसोई गैस की कीमत में 51 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की थी। ऐसे में आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को मद्देनजर सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरवट

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “जब हम ईरान के साथ युद्ध जीत लेंगे, तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से गिरेंगी, जैसे बाकी चीजें गिर रही हैं। पहले दाम 3 डॉलर प्रति गैलन और फिर 2 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आ जाएंगे।” उन्होंने अमेरिका के इस रुख को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। उन्होंने जोड़ा, यह सब बहुत जल्द होगा और ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"