सैमसन को कड़ी मेहनत का फल मिला, भारत सेमीफाइनल का हकदार था : सूर्यकुमार

सैमसन को कड़ी मेहनत का फल मिला, भारत सेमीफाइनल का हकदार था : सूर्यकुमार

सैमसन को कड़ी मेहनत का फल मिला, भारत सेमीफाइनल का हकदार था : सूर्यकुमार
Modified Date: March 1, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: March 1, 2026 11:43 pm IST

कोलकाता, एक मार्च (भाषा ) कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला और यह भी कहा कि भारत टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का हकदार था ।

भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां पांच मार्च को उसका सामना मुंबई में इंग्लैंड से होगा ।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रसारक से कहा ,‘‘ बहुत अच्छा लग रहा है । यह क्वार्टर फाइनल की तरह था । जिस तरह से टीम खेली, वह शानदार था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है । संजू काफी मेहनत कर रहा था और इसका उसे फल मिला ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम जिस तरह से पहले मैच से खेल रहे हैं, हम सेमीफाइनल के हकदार थे । अभी इसके बारे में नहीं सोचेंगे । मुंबई जायेंगे और वहां जाकर ही देखेंगे कि क्या करना है ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में