साथियान-बत्रा, हरमीत-श्रीजा की जोड़ी मिश्रित युगल के प्री क्वार्टरफाइनल में

साथियान-बत्रा, हरमीत-श्रीजा की जोड़ी मिश्रित युगल के प्री क्वार्टरफाइनल में

साथियान-बत्रा, हरमीत-श्रीजा की जोड़ी मिश्रित युगल के प्री क्वार्टरफाइनल में
Modified Date: September 27, 2023 / 06:20 pm IST
Published Date: September 27, 2023 6:20 pm IST

हांगझोउ, 27 सितंबर (भाषा) भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

साथियान और बत्रा ने थाईलैंड के नापाट थानमाथिकोम और सुथासिनी सावेटाबुट की जोड़ी को 10-12, 11-8, 11-3, 11-8 से पराजित किया।

बाद में हरमीत देसाई ने श्रीजा अकुला के साथ मिलकर मकाऊ की चि चेंग चियोंग और हुई ली सीक को 12-10, 11-7, 11-7 से हराकर अंतिम 16 चरण में जगह बनायी।

साथियान-बत्रा ने खराब शुरुआत की और एक गेम से पिछड़ने के बाद उबरते हुए जीत 3-1 से जीत हासिल की।

वहीं हरमीत और श्रीजा ने को पहले गेम में चुनौती मिली लेकिन उन्होंने आसानी से 3-0 की जीत से अगले दौर में प्रवेश किया।

पुरुषों की युगल स्पर्धा में मानव ठक्कर और मानुष शाह ने मुश्किलों से पार पाते हुए थाईलैंड के नापाट थानमाथिकोम और सितिसाक नुचचार्ट की जोड़ी को 11-8, 8-11, 11-6, 7-11, 12-10 से मात दी।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में