शमीना, सेमवाल मुंबई पीएसए चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में

शमीना, सेमवाल मुंबई पीएसए चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में

शमीना, सेमवाल मुंबई पीएसए चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: June 30, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: June 30, 2026 5:19 pm IST

मुंबई, 30 जून (भाषा) भारत की शमीना रियाज और ओम सेमवाल ने मंगलवार को 15,000 डॉलर इनामी राशि के एचसीएल-एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

शमीना ने दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष वरीय हेली वार्ड जबकि सेमवाल ने ब्राजील के तीसरे वरीय डिएगो गोबी को हराया।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाली शमीना ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए हेली को 8-11, 11-9, 11-9, 11-9 से हराया। अब उनका मुकाबला जापान की छठी वरीय अकारी मिडोरिकावा से होगा जिन्होंने कोरिया की बो रेम रयू को सीधे गेम में हराया।

बाइस साल के सेमवाल ने डिएगो को 6-11, 11-6, 11-9, 9-11, 11-9 से हराकर मिस्र के आठवें वरीय जियाद इब्राहिम के साथ मुकाबला तय किया। इब्राहिम ने भारत के पांचवें वरीय सूरज कुमार चंद को सीधे गेम में 11-4, 11-6, 11-5 से हराया।

भारत की तीसरी वरीय तन्वी खन्ना ने हमवतन पूजा आरती रघु को सीधे गम में 11-5, 11-6, 11-6 से हराया।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में