शिलांग लाजोंग एफसी ने मुंबे एफसी को हराकर ग्रुप ई में शीर्ष पर जगह बनाई
शिलांग लाजोंग एफसी ने मुंबे एफसी को हराकर ग्रुप ई में शीर्ष पर जगह बनाई
शिलांग, आठ अगस्त (भाषा) एवरब्राइटसन साना के दो गोल की मदद से शिलांग लाजोंग एफसी ने डूरंड कप के ग्रुप ई मैच में मुंबे एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
साना के अलावा विजेता टीम के लिए अभय गुरुंग, ट्रेमिकी लामुरोंग और फिगो सिंडाई ने भी गोल किए।
इस जीत के साथ शिलांग लाजोंग ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखा है और ग्रुप चरण के बाकी मैचों से पहले वह ग्रुप ई में सबसे ऊपर हैं।
लैंग्सनिंग एफसी चार अंक के साथ दूसरे और नोंगक्सेह एसएस एंड सीसी एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मुंबे एफसी तालिका में सबसे नीचे है।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


