‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर को हुआ कोरोना, सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती
‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर को हुआ कोरोना, सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती
नयी दिल्ली, (भाषा) ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: प्रेमी-प्रेमिका हुए फरार, तो दबंगों ने लड़के के घर पर की जमकर तोड़फोड़, थाने पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 वर्षीय निशानेबाज के ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी गयी है।
Read More News: अस्पताल या मैदान-ए-जंग?
उनके ट्विटर पेज पर लिखा गया है, ‘‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे – परिवार। ’’
चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती और यहां तक उन पर एक फिल्म भी बनायी गयी है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।
Read More News: ‘ऑपरेशन प्रहार’ पर पलटवार! ये दांव जवानों पर भारी पड़ेगा या नक्सलियों को खानी पड़ेगी मुंह की?

Facebook


