सिंधू इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में हारी

सिंधू इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में हारी

सिंधू इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में हारी
Modified Date: June 5, 2024 / 02:42 pm IST
Published Date: June 5, 2024 2:42 pm IST

जकार्ता, पांच जून (भाषा) भारत की शीर्ष शटलर पी वी सिंधू बुधवार को इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में चीनी ताइपे की सू वेन-ची से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू को बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट के महिला एकल स्पर्धा में 15-21, 21-15, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह वेन-ची के खिलाफ उनकी पहली हार है।

ताइवान की खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता को हराने में एक घंटे 10 मिनट का समय लगा।

महिला युगल के अंतिम 32 दौर में रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा की भारतीय जोड़ी कोरिया की छठी वरीयता प्राप्त किम सो येओंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 12-21, 9-21 से हार गई।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में