कप्तान रहाणे ने केकेआर से मुश्किल दिनों का सामना करने, खुलकर खेलने का आग्रह किया

कप्तान रहाणे ने केकेआर से मुश्किल दिनों का सामना करने, खुलकर खेलने का आग्रह किया

कप्तान रहाणे ने केकेआर से मुश्किल दिनों का सामना करने, खुलकर खेलने का आग्रह किया
Modified Date: April 18, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: April 18, 2026 1:34 pm IST

अहमदाबाद , 18 अप्रैल (भाषा) छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेआफ की राह मुश्किल होती जा रही है लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम से मुश्किल दिनों का सामना करने, खुलकर खेलने और एक समय में एक ही मैच पर फोकस रखने का आग्रह किया है ।

छह मैचों में से पांच हार चुकी कोलकाता को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश में धुले मैच से मिला है ।

गुजरात टाइटंस से पांच विकेट से मिली हार के बाद रहाणे ने शुक्रवार को कहा ,‘‘ इन कठिन दिनों को स्वीकार करने और उनका सामना करने की जरूरत है । हर दिन नया है और हमें एक दूसरे का साथ देते हुए खुलकर खेलना होगा ।’’

दस टीमों की लीग में प्लेआफ की उम्मीदें बनाये रखने के लिये कम से कम सात मैच जीतने जरूरी हैं । अब आठ मैच बाकी है और केकेआर को हर हालत में हार से बचना होगा ।

रहाणे ने कहा ,‘‘हम एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं । हारने पर हालात कठिन होते हैं लेकिन हर कोई पूरी कोशिश कर रहा है । कोई भी हारना नहीं चाहता लेकिन खेल में हार जीत चलती है । हमें सकारात्मक सोच के साथ उतरना और खुलकर खेलना होगा । हमारे पास खोने के लिये कुछ नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर मैच के बाद हम बात करते हैं कि प्रदर्शन कैसे बेहतर हो सकता है । हारने के बाद आप संयोजन पर बात करते हैं और कमजोर पहलुओं पर भी चर्चा होती ही है ।’’

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में