स्मृति , मिताली महिला वनडे रैंकिंग में छठे और तीसरे स्थान पर

स्मृति , मिताली महिला वनडे रैंकिंग में छठे और तीसरे स्थान पर

स्मृति , मिताली महिला वनडे रैंकिंग में छठे और तीसरे स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 30, 2021 5:58 am IST

women’s ODI rankings : दुबई, 30 नवंबर ( भाषा ) भारतीय बल्लेबाज मिताली राज और स्मृति मंधाना आईसीसी महिला एक दिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में तीसरे और छठे स्थान पर बनी हुई हैं जबकि हरफनमैाला दीप्ति शर्मा पांचवें स्थान पर है ।

मिताली के 738 अंक हैं जबकि स्मृति के 710 अंक हैं । दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली 761 अंक लेकर शीर्ष पर हैं ।

वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और हेली मैथ्यूज वनडे बल्लेबाजों और हरफनमौलाओं की रैंकिंग में ऊपर आई हैं ।टेलर बल्लेबाजी में शीर्ष दस में आ गई है जबकि हरफनमौलाओं की सूची में चौथे स्थान पर है ।मैथ्यूज आठवें स्थान पर हैं ।

हरफनमौलाओं की सूची में मरिजान्ने शीर्ष पर हैं जबकि नटाली स्किवेर दूसरे और एलिसे पैरी तीसरे स्थान पर है ।दीप्ति 299 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में