अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौटने पर सोमालिया के रैफरी का जोरदार स्वागत

अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौटने पर सोमालिया के रैफरी का जोरदार स्वागत

अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौटने पर सोमालिया के रैफरी का जोरदार स्वागत
Modified Date: June 10, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: June 10, 2026 2:04 pm IST

मोगादिशू (सोमालिया), 10 जून (एपी) अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद सोमालिया के फुटबॉल विश्व कप रैफरी उमर अर्टन का बुधावार को राजधानी मोगादिशू पहुंचने पर समर्थकों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

अर्टन टूर्नामेंट के लिए फीफा की अंतिम सूची में जगह बनाने के बाद विश्व कप में रैफरी की भूमिका निभाने वाले सोमालिया के पहले रैफरी बनने वाले थे।

अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने हालांकि एक बयान में कहा कि मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच-पड़ताल से जुड़ी चिंताओं के कारण उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद फीफा ने उन्हें टूर्नामेंट की रैफरी की सूची से हटा दिया।

कीनिया में सोमालिया के दूतावास ने वीजा की प्रक्रिया की थी और उसके अनुसार अर्टन को पिछले हफ्ते अमेरिका जाने के लिए वीजा जारी किया गया था।

मोगादिशू हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

उन्होंने सोमालिया सरकार, लोगों और फीफा को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

अर्टन ने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर भगवान ने चाहा तो मैं अगले टूर्नामेंट का हिस्सा जरूर बनूंगा। मैं चाहता हूं कि सोमालिया की जनता धैर्य रखे और भरोसा बनाए रखे।’’

इस दौरान हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने सोमालिया का झंडा लहराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में