दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया
Modified Date: October 9, 2025 / 03:42 pm IST
Published Date: October 9, 2025 3:42 pm IST

विशाखापत्तनम, नौ अक्टूबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप लीग मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

गीली आउटफील्ड के कारण टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो पाया और करीब एक घंटा विलंब से हुआ।

इसके बावजूद ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई।

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम एकादश में एक एक बदलाव किया है। भारत ने रेणुका सिंह की जगह अमनजोत कौर को वापसी कराई है।

भारत ने अपने पिछले मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में