स्विटजरलैंड को हराकर स्पेन महिला विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

स्विटजरलैंड को हराकर स्पेन महिला विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

स्विटजरलैंड को हराकर स्पेन महिला विश्व कप क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: August 5, 2023 / 01:56 pm IST
Published Date: August 5, 2023 1:56 pm IST

आकलैंड, पांच अगस्त (एपी) ऐताना बोंमाटी के दो गोल की मदद से स्पेन ने स्विटजरलैंड को 5 . 1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल में पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

ग्रुप चरण के आखिरी मैच में स्पेन को जापान ने 4 . 0 से हराया था ।

स्पेन के लिये अल्बा रेडोंडो, लेइया कोडिना और जेनिफेर हर्मोसो ने भी गोल किये । कोडिना ने पहले हाफ में एक आत्मघाती गोल कर दिया था ।

जापान से मिली हार के बाद स्पेन के कोच जॉर्ज विल्डा ने कुछ कठोर फैसले लिये । दो बार बलोन डिओर विजेता रही एलेक्सिस पुतेलास को बेंच पर बिठाया गया । शुरूआती टीम में पांच बदलाव किये गए जिसका फायदा शानदार प्रदर्शन के रूप में मिला ।

अब स्पेन का सामना 2019 उपविजेता नीदरलैंड या दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में होगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में