सेंचुरियन में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

सेंचुरियन में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

सेंचुरियन में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 4, 2018 8:43 am IST

साउथ अफ्रीका के साथ 6 वनडे मैचों की सीरीज का सेंचुरियन में खेला गया दूसरा वनडे टीम इंडिया ने 31 ओवर शेष रहते 9 विकेट से जीत लिया है. टीम इंडिया के बॉलरों के सामने अफ्रीकी टीम ने 118 रन पर ही सरेंडर कर दिया था. साउथ अफ्रीका 118 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी. टीम इंडिया का टॉस जीत कर फिल्डिंग का चुनाव करना सही साबित हुआ. विराट कोहली ने शानदार 46 रन बनाए वहीं शिखर धवन ने 51 रन की पारी खेली.

 

   


  

 

साउथ अफ्रीका को हाशिम अमला के रुप में पहला झटका लगा था. बी कुमार के बॉलिंग पर धोनी ने अमला को कैच आउट किया. उसके बाद एक के बाद डिकॉक को हार्दिक पंडया, चहल की बॉल पर कैच किया. एडन मार्कन को भुवनेश्वर ने कुलदीप यादव की बॉल पर कैच किया, मिलर को रहाणे ने कुलदीप यादव की बॉल पर कैच आउट कर किया. डरबन में मिली जीत के बाद टीम इंडिया ने लगातार विदेशी धरती पर दूसरी जीत है.

ये भी पढ़ें- डरबन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को किया ‘डेड’, सीरीज में 1-0 की बढ़त

       


   

 

   

       

 

ये भी पढ़ें- U-19 वर्ल्ड कप जीती टीम इंडिया, चौथी बार चौके से चमत्कारी जीत

 

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया था। दूसरे मैच के लिए विराट कोहली ने डरबन में जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया के साथ ही सेंचुरियन में भी उतरा. 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में