थाईलैंड की मनांचया ने मुंबई ओपन टेनिस खिताब जीता
थाईलैंड की मनांचया ने मुंबई ओपन टेनिस खिताब जीता
मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) थाईलैंड की मनांचया सवांगकेव ने रविवार को यहां मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रिया की लिली टैगर को हराकर खिताब जीत लिया।
पिछले साल की उप विजेता 23 साल की थाई खिलाड़ी ने 6-4, 6-3 से जीत हासिल करके 125 रैंकिंग अंक और 15,500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि जीती।
वहीं 17 साल की टैगर को 81 अंक और 8,400 अमेरिकी डॉलर मिले।
युगल फाइनल का खिताब एलेना प्रिडांकिना और पोलिना इयात्सेन्को के नाम रहा जिन्होने मनांचया सवांगकेव और निकोल फोसा हुएर्गो को रोमांचक टाई-ब्रेकर में 7-6 (7-3), 1-6, (10-5) से हराया।
विजेता जोड़ी को 125 अंक और 6,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली जबकि उप विजेता को 81 अंक और 4,300 अमेरिकी डॉलर मिले।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


