बीडब्ल्यूएफ ने 2027 . 28 के कैलेंडर की घोषणा की, इंडिया ओपन फरवरी में
बीडब्ल्यूएफ ने 2027 . 28 के कैलेंडर की घोषणा की, इंडिया ओपन फरवरी में
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने मंगलवार को अगले दो साल के विश्व टूर कैलेंडर की घोषणा की जिसके अनुसार इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में और 2028 में जनवरी के अंत में खेला जायेगा।
इस साल यह टूर्नामेंट 13 से 18 जनवरी के बीच इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पर खेला गया । अब यह दो से सात फरवरी 2027 और 25 से 30 जनवरी 2028 के बीच होगा ।
इस साल नामी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने वायु प्रदूषण , इंडोर कोर्ट के ठंडे तापमान और स्वच्छता से जुड़े मसलों के कारण काफी आलोचना की थी ।
सुपर 100 श्रेणी में खिसकाया गया सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट 27 जुलाई से एक अगस्त 2027 के बीच लखनऊ में होगा और 2028 में 25 से 30 जुलाई के बीच खेला जायेगा ।
बीडब्ल्यूएफ ने 2027 और 2028 के बीच 35 वैश्विक टूर्नामेंटों की पुष्टि की जो सुपर 1000 से सुपर 100 के स्तर के होंगे ।
बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष खुनिइंग पतामा लीसवादत्राकुल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारे लिये खिलाड़ी सर्वोपरि हैं । खेल के वैश्विक दूत और आइकन होने के नाते वे ऐसे माहौल के हकदार हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें, रिकवरी सही हो और दुनिया भर के प्रशंसकों से जुड़ सकें ।’’
2027 . 28 कैलेंडर के सभी टूर्नामेंट तीन गुणा 15 स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर होंगे जो चार जनवरी 2027 से लागू होगी ।
लॉस एंजिलिस ओलंपिक की क्वालीफाइंग विंडो तीन मई 2027 से 30 अप्रैल 2028 के बीच होगी ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


