यूपीटी20 का चौथा सत्र 14 अगस्त से, रैना ब्रांड एंबेसडर

यूपीटी20 का चौथा सत्र 14 अगस्त से, रैना ब्रांड एंबेसडर

यूपीटी20 का चौथा सत्र 14 अगस्त से, रैना ब्रांड एंबेसडर
Modified Date: July 13, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: July 13, 2026 1:42 pm IST

कानपुर, 13 जुलाई (भाषा) कानपुर और लखनऊ में होने वाले यूपी टी20 लीग का चौथा सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा जिसमें कुल 34 मैच खेले जाएंगे।

आयोजकों ने रविवार को घोषणा की कि 24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 13 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। लीग में छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी। इसके लिए मिनी नीलामी 24 जुलाई को आगरा में की जाएगी।

टूर्नामेंट का पहला चरण लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद के मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना यूपीटी20 लीग के ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में