यह संभवतः मौजूदा आईपीएल सत्र में ईशान की सर्वश्रेष्ठ पारी थी: फ्रैंकलिन

यह संभवतः मौजूदा आईपीएल सत्र में ईशान की सर्वश्रेष्ठ पारी थी: फ्रैंकलिन

यह संभवतः मौजूदा आईपीएल सत्र में ईशान की सर्वश्रेष्ठ पारी थी: फ्रैंकलिन
Modified Date: May 19, 2026 / 11:56 am IST
Published Date: May 19, 2026 11:56 am IST

चेन्नई, 19 मई (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रैंकलिन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पांच विकेट की जीत में ईशान किशन के मैच विजेता प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि यह संभवत: आईपीएल के मौजूदा सत्र में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

सनराइजर्स ने इस जीत से प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। इस मैच में ईशान ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए। उनकी यह पारी आखिर में निर्णायक साबित हुई।

फ्रैंकलिन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईशान ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इससे पहले भारत की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्होंने उसी फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखा है। मेरा मानना है कि अगर आप ईशान के इस सत्र में आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन के बारे में पूछेंगे, तो शायद यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर परिस्थितियों और पिच की बात करें तो आईपीएल में हम अक्सर सपाट पिचों पर खेलते हैं जो पावर हिटिंग के लिए अनुकूल होती हैं। लेकिन आज ऐसा नहीं था और बल्लेबाजों को अपनी पारी आगे बढ़ाने के लिए अलग तरीके अपनाने पड़े।’’

फ्रैंकलिन ने कहा, ‘‘ईशान की पारी परिपक्वता से भरी थी। उन्होंने परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन किया और उसी के अनुरूप बल्लेबाजी की।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में