अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट में भाग लेंगे शीर्ष क्यू खिलाड़ी

अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट में भाग लेंगे शीर्ष क्यू खिलाड़ी

अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट में भाग लेंगे शीर्ष क्यू खिलाड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 18, 2021 11:50 am IST

चेन्नई, 18 मार्च (भाषा) मौजूदा आईबीएसएफ 6-रेड्स विश्व चैम्पियन लक्ष्मण राउत, पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन सौरव कोठारी और अनुभवी क्यू खिलाड़ी रफत हबीब 20 मार्च से यहां शुरू होने वाले सलीम स्नूकर अकादमी-झिलमिल अखिल भारतीय ओपन स्नूकर टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन सलीम स्नूकर अकादमी द्वारा किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से 170 प्रविष्टियां आयी हैं।

टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर कराया जायेगा जिसमें शुरूआती दौर के मैच ‘बेस्ट ऑफ फाइव फ्रेम’ प्रारूप में खेले जायेंगे जबकि राउंड 64 से क्वार्टरफाइनल तक ‘बेस्ट ऑफ सेवन’, सेमीफाइनल ‘बेस्ट ऑफ नाइन’ और 28 मार्च को होने वाला फाइनल ‘बेस्ट ऑफ 11’ प्रारूप का होगा।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में